
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। कोतवाली नगर पुलिस ने डिंगवाही नाले के पास छापेमारी कर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 68,350 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मुखबिर की सूचना पर अतर्रा चुंगी चौकी प्रभारी उत्कर्ष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए महेश कुमार, राजकिशोर और बैजनाथ को रंगे हाथों दबोच लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम की इस सफलता की सराहना की जा रही है।