news-details

इटावा सफारी पार्क पहुंचे शिवपाल यादव, एशियाई शेरों का किया दीदार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार शाम अचानक इटावा सफारी पार्क पहुंचे। इटावा दौरे के दौरान उन्होंने सफारी घूमने का कार्यक्रम बनाया और यहां एशियाई बब्बर शेरों समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार किया। शेरों को प्राकृतिक वातावरण में देखकर शिवपाल सिंह यादव काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने सफारी क्षेत्र का भ्रमण किया।शिवपाल यादव सफारी पार्क की विशेष बंद गाड़ी से भ्रमण पर निकले। इस दौरान सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने उन्हें पार्क की व्यवस्थाओं, वन्यजीव संरक्षण और शेरों की देखभाल से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने शेरों के व्यवहार और उनके रखरखाव को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की।इस दौरान इटावा लोकसभा सांसद जितेंद्र दोहरे समेत समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने सफारी की बंद गाड़ी से वन्यजीवों को देखा। इटावा सफारी पार्क प्रदेश के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहां एशियाई शेरों समेत कई वन्यजीवों को देखने के लिए पर्यटक पहुंचते हैं। शिवपाल यादव का अचानक सफारी पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा।