news-details

इटावा में युवती को बहला-फुसलाकर लाने का आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में झारखंड के रांची की एक युवती को बहला-फुसलाकर साथ लाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताजिम उर्फ ताहिर पुत्र मुख्तियार निवासी कस्बा लखना, तकिया मुहाल पूरावली दरवाजा थाना बकेवर के रूप में हुई है। आरोप है कि वह रांची की युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ इटावा ले आया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 87 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।सोमवार को उपनिरीक्षक अंकित पटेल को मुखबिर से आरोपी के बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने लखना झालर पुल के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।