
PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय MBBS डॉक्टर सौम्या दीक्षित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह डिप्रेशन और एंग्जाइटी से जूझ रही थीं और अब इसे सहन नहीं कर पा रही थीं।सुसाइड नोट में सौम्या ने यह भी बताया कि उनके टैबलेट में दो वीडियो हैं और उसका पासवर्ड उनके पिता के मोबाइल पासवर्ड के समान है। उन्होंने साफ लिखा कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है और उन्होंने सभी से माफी और धन्यवाद व्यक्त किया।परिवार के अनुसार, सौम्या ने करीब 16 दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन उस समय उन्हें बचा लिया गया था। वह MBBS पूरा कर चुकी थीं और NEET-PG की तैयारी कर रही थीं।घटना के दिन वह घर में अकेली थीं। शाम को जब पिता लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर बाद दरवाजा तोड़ने पर कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सुसाइड नोट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।पोस्टमॉर्टम तीन डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में किया गया, जबकि परिवार की मौजूदगी में यमुना घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की फॉरेंसिक जांच जारी है।