news-details

इटावा में सघन वाहन चेकिंग अभियान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार के निर्देशन में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर थाना जसवंतनगर पुलिस ने मंगलवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत बस अड्डा चौराहा, जमुनाबाग एनएच-2 और सराय भूपत कट क्षेत्र में वाहनों की गहन जांच की गई।पुलिस ने ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, स्टंट ड्राइविंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान करीब 260 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन मिलने पर 50 ट्रकों पर फाल्टी नंबर प्लेट के मामले में कार्रवाई की गई, जबकि 25 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया।शराब पीकर वाहन चला रहे 9 डंपर चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की हिदायत दी।चेकिंग अभियान के दौरान कुल करीब 3 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसएसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।