news-details

इरफान हत्याकांड का मास्टरमाइंड आसिफ दुर्रानी 50 हजार का इनामी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के करीबी और अशरफ के पूर्व गनर रहे प्रॉपर्टी डीलर इरफान हत्याकांड का मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी अब 50 हजार रुपए का इनामी घोषित कर दिया गया है। पहले उस पर 25 हजार रुपए का इनाम था, जिसे पुलिस ने बढ़ाकर दोगुना कर दिया। वारदात के 39 दिन बाद भी आसिफ फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस की पांच टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इनमें एसओजी और सर्विलांस की टीमें भी शामिल हैं। पुलिस कौशांबी समेत आसपास के जिलों में उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, आसिफ अतीक अहमद के IS-227 गैंग का सक्रिय सदस्य और शूटर रहा है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी सक्रिय था और इंस्टाग्राम पर कई रील पोस्ट करता था, हालांकि हत्या के बाद उसका अकाउंट डिलीट कर दिया गया। मामले में उसका भाई राशिद दुर्रानी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का दावा है कि इरफान को गोली राशिद ने मारी थी, जबकि आसिफ मौके के पास मौजूद था। अब तक हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद नहीं हो सकी है। 8 अप्रैल को करेली इलाके में इरफान की गोली मारकर हत्या की गई थी।