news-details

IPL फाइनल पर करोड़ों के सट्टे का भंडाफोड़

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित टकटकपुर की एक रिहायशी कॉलोनी में संचालित हो रहे करोड़ों रुपये के ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। रविवार देर रात एसओजी और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने फ्लैट पर छापा मारकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 9 आरोपी मुंबई और 2 वाराणसी के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी आईपीएल फाइनल मैच के दौरान बड़े स्तर पर सट्टेबाजी का संचालन कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में करीब 25 करोड़ रुपये का सट्टा लगाया गया था।एसओजी को लंबे समय से आईपीएल में बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी की सूचना मिल रही थी। जांच के दौरान पता चला कि टकटकपुर स्थित फ्लैट में बाहरी लोग रहकर संदिग्ध गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की।जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम और व्हाट्सऐप के गुप्त ग्रुप बनाकर देश के विभिन्न राज्यों के सटोरियों से संपर्क में थे। सट्टेबाजी का पूरा नेटवर्क डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जा रहा था। पुलिस का मानना है कि वाराणसी को जानबूझकर संचालन केंद्र बनाया गया, ताकि बड़े महानगरों की तुलना में कम संदेह उत्पन्न हो।छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई लैपटॉप, मोबाइल फोन, टैबलेट, इंटरनेट राउटर, डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की है। आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ जारी है और सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।