news-details

ईद-उल-अजहा से पहले एआईएमआईएम का अलर्ट मोड

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen की कुशीनगर इकाई सक्रिय नजर आई। सोमवार को पार्टी नेताओं ने जिला मुख्यालय रविंद्रनगर पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे जिले में बेहतर बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई और जनसुविधाओं को सुनिश्चित कराने की मांग उठाई।एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष शहबाज अहमद तथा 333 कुशीनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सफी अहमद बब्बू के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ईद-उल-अजहा मुस्लिम समाज का बेहद महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे लोग आस्था और भाईचारे के साथ मनाते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।ज्ञापन में मांग की गई कि ईदगाहों, मस्जिदों और प्रमुख मार्गों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा पर्व के दौरान अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए। साथ ही खराब ट्रांसफार्मर, टूटे तार, जर्जर विद्युत पोल और बंद मार्ग प्रकाश लाइटों की तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग भी उठाई गई।सफाई व्यवस्था को लेकर भी एआईएमआईएम नेताओं ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। ज्ञापन में कुर्बानी के बाद निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों की तत्काल सफाई, नालियों की सफाई, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव और स्वच्छीकरण कराने की मांग की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि त्योहारों के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा बेहद जरूरी है।जिलाध्यक्ष शहबाज अहमद ने कहा कि मजलिस हमेशा जनता की आवाज़ बनकर खड़ी रही है और आगे भी आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का काम करती रहेगी।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष समीर सिद्दीकी “आलम”, जिला मीडिया प्रभारी सलमान खान सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।