news-details

ईरान पर अमेरिकी हमले से फिर बढ़ा तनाव, जवाबी कार्रवाई का दावा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार साइट्स पर करीब एक घंटे तक हवाई हमले किए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया था, जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, 25 जून को ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सिंगापुर के कार्गो जहाज 'एमवी एवर लवली' पर ड्रोन हमला किया था। वहीं ईरान की सरकारी एजेंसी IRNA के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका और इजराइल का साथ देने वाले NATO देशों को भी चेतावनी दी है। इधर, इजराइल और लेबनान के बीच 14 सूत्रीय समझौते के बावजूद हिजबुल्लाह ने विरोध जारी रखा है। अमेरिका और ईरान के बीच तकनीकी स्तर की वार्ता आगे बढ़ने तथा परमाणु समझौते पर बातचीत जारी रहने की खबरें भी सामने आई हैं। उधर, होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ने से वैश्विक समुद्री व्यापार और कच्चे तेल की कीमतों पर भी असर देखने को मिल रहा है।