
PARDARSHI VIKASH NEWS ईरान-इजराइल तनाव के बीच पश्चिम एशिया में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरान ने अमेरिका और इजराइल के साथ सैन्य कार्रवाई में सहयोग करने वाले NATO सदस्य देशों को भी जवाबदेह ठहराने की मांग की है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि इटली और रोमानिया को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने अमेरिका और इजराइल का समर्थन क्यों किया।इसी बीच, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान तट के निकट एक व्यावसायिक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचा। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 4 प्रतिशत बढ़कर 74.89 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई।अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने जल्द ही ईरान के परमाणु ठिकानों का निरीक्षण करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं भारत सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति सामान्य होने के बाद कमर्शियल एलपीजी पर लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए हैं। दूसरी ओर, अमेरिका इजराइल में अपने सैन्य ठिकानों के विस्तार पर विचार कर रहा है, जबकि इजराइल-लेबनान वार्ता भी जारी है। पूरे घटनाक्रम पर दुनिया की नजर बनी हुई है