
PARDARSHI VIKASH NEWS ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया लागू किए जाने के विरोध में आगरा की सभी छह तहसीलों में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडर्स की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। न्यायिक और निबंधन कार्यों के बहिष्कार से तहसीलों में रजिस्ट्री से जुड़े काम पूरी तरह बंद रहे।जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को बिना काम के लौटना पड़ा। विवाह पंजीकरण और अन्य दस्तावेजों से जुड़े कार्य भी प्रभावित हुए। विरोध कर रहे संगठनों ने स्टांप राज्यमंत्री की प्रतीकात्मक उठावनी सभा कर सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई।सदर तहसील में आयोजित बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति बनाई गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक ई-रजिस्ट्री आदेश पर सरकार पुनर्विचार नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।संगठनों का दावा है कि तीन दिनों में रजिस्ट्री कार्य बंद रहने से सरकार को करीब 6 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडर्स ने सरकार से नई व्यवस्था वापस लेने की मांग की है।