
PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात के मलासा ब्लॉक क्षेत्र के मुगीसापुर रोड पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत मुगीसापुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार, मुगीसापुर निवासी ई-रिक्शा चालक मुकीम सवारियों को लेकर मुगीसापुर की ओर जा रहा था। आरहरियामऊ गांव के पास पहुंचते ही ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।घायलों में चालक मुकीम के साथ पिलखनी निवासी रेखा और मंजू, अकोढ़ी निवासी सतेंद्र कुमार तथा प्रहलादपुर निवासी मनोज नायक शामिल हैं।हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।