news-details

ई-रिक्शा में छेड़छाड़ का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बैंककर्मी आस्था सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ई-रिक्शा में सफर के दौरान एक युवक पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। वीडियो में आस्था सिंह ने दावा किया कि यात्रा के दौरान युवक ने उन्हें अनुचित तरीके से छूने का प्रयास किया, जिसके बाद उन्होंने विरोध करते हुए उसे थप्पड़ और मुक्का मारा।आस्था सिंह ने अपने वीडियो में बताया कि वह बैंक से मेट्रो स्टेशन जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई थीं। इसी दौरान उनके सामने बैठे एक युवक ने कथित रूप से उनसे अभद्रता की। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर युवक वहां से भाग गया।वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने आस्था सिंह से स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की अपील की है, ताकि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर घटना की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामले को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।