news-details

ई-चालान पर सवाल: स्कूटर मालिक को बाइक का चालान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात में ट्रैफिक पुलिस की ई-चालान प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां एक स्कूटर मालिक को ऐसे वाहन का चालान भेजा गया, जिसकी तस्वीर में मोटरसाइकिल दिखाई दे रही है। इस घटना ने ई-चालान व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।डेरापुर थाना क्षेत्र के कटेही गांव निवासी ओम प्रकाश को 1000 रुपये का ई-चालान मिला। जब उन्होंने ऑनलाइन चालान की डिटेल देखी, तो पाया कि यह उनके स्कूटर नंबर पर जारी किया गया है, लेकिन संलग्न फोटो में एक अलग मोटरसाइकिल नजर आ रही है, जिस पर तीन लोग सवार थे।पीड़ित ने बताया कि वह घटना की तारीख पर दिल्ली में थे और उनका वाहन घर पर खड़ा था। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि बिना वाहन सड़क पर आए चालान कैसे जारी हो गया और फोटो किसी दूसरी बाइक की क्यों है।मामले पर यातायात प्रभारी ने कहा कि यह या तो नंबर प्लेट की गलती हो सकती है या किसी अन्य वाहन द्वारा डुप्लीकेट नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया गया होगा। उन्होंने पीड़ित को शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है, जिसके बाद जांच कर चालान निरस्त किया जा सकता है।