news-details

IGRS निस्तारण में कुशीनगर पुलिस का दबदबा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो | कुशीनगर।

जनशिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के तहत अगस्त 2026 की मासिक रैंकिंग में कुशीनगर पुलिस ने 125 में 125 अंक हासिल कर 100 प्रतिशत के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि कुशीनगर पुलिस को यह उपलब्धि लगातार तीसरी बार मिली हैपुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा आईजीआरएस (जनसुनवाई) को प्राथमिकता देते हुए समय-समय पर गोष्ठियां आयोजित कर सभी थाना प्रभारियों और जनपदीय आईजीआरएस सेल को शिकायतों के निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए जाते रहे हैं। इन प्रयासों का परिणाम अगस्त की रैंकिंग में स्पष्ट रूप से सामने आया।जनपद के 21 थानों ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें कोतवाली पडरौना, तुर्कपट्टी, जटहां बाजार, कुबेरस्थान, रविंद्रनगर धूस, खड्डा, हनुमानगंज, नेबुआ नौरंगिया, रामकोला, कसया, कप्तानगंज, अहिरौली बाजार, कोतवाली हाटा, बरवापट्टी, तमकुहीराज, सेवरही, विशुनपुरा, तरयासुजान, पटहेरवा, चौराखास और महिला थाना शामिल हैं। सभी ने 100 में 100 अंक हासिल किए।अगस्त माह में शासन स्तर से कुशीनगर पुलिस के 2,014 आईजीआरएस संदर्भों पर फीडबैक लिया गया। इनमें 1,903 आवेदकों ने पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट होने की बात कही। इस तरह संतुष्ट फीडबैक का प्रतिशत 94.49 रहा।वहीं, 1,957 आवेदकों ने बताया कि संबंधित पुलिस अधिकारी ने उनसे संपर्क किया, जिससे आवेदकों से संपर्क स्थापित करने का प्रतिशत 97.17 रहा।पुलिस के अनुसार अगस्त माह में सभी आईजीआरएस संदर्भों का निर्धारित समय सीमा से पहले निस्तारण किया गया और एक भी संदर्भ डिफाल्टर नहीं हुआ।एसपी केशव कुमार ने इस उपलब्धि पर जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए इसी तरह समर्पित भाव से कार्य करने को प्रोत्साहित किया।