news-details

इफको केंद्र पर यूरिया उपलब्ध कराने के निर्देश

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर खाद वितरण व्यवस्था की निगरानी के क्रम में उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बहादुरपुर जायस स्थित इफको किसान सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर 45 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध मिली, जबकि यूरिया का स्टॉक नहीं था। उप कृषि निदेशक ने क्षेत्रीय प्रबंधक को तत्काल यूरिया उपलब्ध कराने और डीएपी का स्टॉक समाप्त होने से पहले अगली खेप की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यूरिया की गाड़ी रवाना हो चुकी है और जल्द केंद्र पहुंच जाएगी।उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों की सहमति के बिना नैनो डीएपी, नैनो यूरिया या जैविक खाद की टैगिंग न की जाए। किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार ही खाद उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद 40 से 50 किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।