
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा गांव स्थित हिम्मत बाबा समाधि स्थल में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नवचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।ब्रह्मलीन संत श्री हिम्मतगिरि बाबा एवं लोकेश रोटीराम जी महाराज की प्रेरणा से हिम्मत बाबा सेवा समिति द्वारा आयोजित यह धार्मिक महोत्सव 21 से 28 मई तक चलेगा। कार्यक्रम में महायज्ञ, कथा, रामलीला, दंगल और विराट कवि सम्मेलन सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे।गुरुवार को कलश यात्रा के समापन के बाद मूसानगर के प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित प्यारेलाल तिवारी ने श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। रात में हमीरपुर और कानपुर से आए कलाकारों ने भक्ति झांकियों और मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।