news-details

इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी की बैठक संपन्न

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ तिलोई। इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी की एक बैठक नहर कोठी फुरसतगंज में हुई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव राम लखन कोरी ने ग्रास रूट पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की कार्ययोजना को आगे बढ़ाया। स्थानीय मुद्दों को उठाने पर जोर दिया गया।राष्ट्रीय सचिव राम लखन कोरी ने कहा कि इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी भगवान बुद्ध और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मार्ग पर देश में संविधान सम्मत शासन व्यवस्था और वंचितों के उत्थान के उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है।उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संगठन विस्तार के लिए बैठकें की जा रही हैं।बैठक में राम अहोरे कोरी, राजेश कुमार कोरी, सुनील कोरी, राकेश कुमार, सुनीता कोरी, अशोक कोरी,अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।