news-details

HBTU में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ कानपूर। Harcourt Butler Technical University में युवाओं को रोजगार और उद्योगों से जोड़ने के उद्देश्य से CII Young Indians द्वारा मेगा इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में 35 छात्रों का प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ, जबकि 50 छात्रों को सेकेंड राउंड इंटरव्यू के लिए चुना गया।यह आयोजन सीआईआई यंग इंडियंस कानपुर और एचबीटीयू के बीच हुए एमओयू के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फूड, कंस्ट्रक्शन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सॉफ्टवेयर, फार्मा, हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर, केमिकल, हार्डवेयर, स्टील, रीसाइक्लिंग और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की 14 कंपनियों ने हिस्सा लिया।करीब 200 छात्रों ने इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लिया। इनमें एमबीए, बीबीए, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, कंप्यूटर साइंस और आईटी के विद्यार्थी शामिल रहे। कंपनियों ने छात्रों के इंटरव्यू लेकर रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए।कार्यक्रम में एचबीटीयू के कुलपति Prof. Shamsher ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को पढ़ाई के साथ उद्योगों की वास्तविक जरूरतों को समझने का अवसर देते हैं। उन्होंने शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय को रोजगार सृजन के लिए जरूरी बताया।इस अवसर पर Sanchit Agrawal, Yash Agrawal समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. वंदना, डॉ. नवीन, Dr. Suchitra Shukla, Dr. Vivek Verma और Dr. B.B. Sagar भी कार्यक्रम में शामिल हुए।