news-details

हत्या के प्रयास मामले में तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। जनपद में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अहिरौली बाजार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, थाना अहिरौली बाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 69/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त मंजीत कुमार उर्फ छोटू, भारत प्रताप उर्फ चिन्टू एवं सिद्धार्थ प्रताप गौतम पुत्रगण जवाहिर, निवासी बरवा बाबू, थाना अहिरौली बाजार, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्त हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर आरोपों में वांछित थे।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई को सफल बनाने में थानाध्यक्ष प्रविन्द राय, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बिपिन सिंह, हेड कांस्टेबल राम कृपाल यादव एवं कांस्टेबल मनोज सिंह यादव की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।