news-details

हत्याकांड में गवाहों पर बहस 5 मई को

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

 जल निगम के इंजीनियर संतोष कुमार हत्याकांड मामले में अदालत में सुनवाई जारी है। स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट राकेश पाण्डेय की अदालत में अभियोजन साक्ष्य पर सुनवाई के दौरान अगली तारीख तय कर दी गई। जेल में निरुद्ध आरोपी प्रदीप राम की ओर से अभियोजन गवाह संजय कुमार, संदीप कुमार और दीपक यादव को जिरह के लिए दोबारा तलब करने की अर्जी दाखिल की गई है। इस पर अभियोजन पक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों पर बहस के लिए 5 मई की तारीख तय की है। यह मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के विनोवापुरी मोहल्ले में 17 अगस्त 2024 को अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की हत्या से जुड़ा है। मामले में जल निगम के सहायक अभियंता अमित कुमार शाह और सह-आरोपी प्रदीप राम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल है और ट्रायल चल रहा है। मामला मिशन कनविक्शन के तहत चिन्हित होने के कारण अदालत तेजी से सुनवाई कर रही है।