news-details

हर घर जल योजना अधूरी, कई गांवों में नहीं पहुंच रहा पानी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या। तारुन ब्लॉक में भारत सरकार की हर घर जल योजना के तहत पानी की टंकियां बनने के बावजूद कई गांवों में अब तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्राम पंचायत खपराडीह पांडे का पूरा के अंकारी, महारा का पूरा, धोबी का पूरा और नाई का पूरा सहित कई पुरवों के ग्रामीणों ने पानी न मिलने की शिकायत की है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लाल का पूरा निवासी शेर अली ने आरोप लगाया कि उनके घर तक न तो पाइपलाइन बिछाई गई और न ही जल कनेक्शन दिया गया। उनका कहना है कि ठेकेदार पिछले तीन महीने से केवल आश्वासन दे रहा है।ग्रामीण अशोक कुमार, दूधनाथ, रबी राम, निहाल, संजय, दिनेश, अरुण और लालमन सहित अन्य लोगों ने जल जीवन मिशन विभाग से मामले की जांच कर जल्द पानी की आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। साथ ही जिन घरों तक पाइपलाइन नहीं पहुंची है, वहां तत्काल पाइपलाइन बिछाकर कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है।