
Pardarshi Vikas News Amethi
स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक घर घर सम्पर्क कर रहे हैं। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।ईंट भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को स्कूल में नामांकित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय नकदेईयापुर विकास खंड बहादुरपुर के प्र अ हरिकेश भारती ने बाबा ब्रिक फील्ड मियां का पुरवा जाकर बच्चों के अभिभावकों से सम्पर्क किया।हरिकेश भारती ने अभिभावकों को परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी और कहा कि सरकार ने तीन से चौदह साल के सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा के लिए हर तरह की सुविधाएं प्रदान की है। अभिभावक अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें , शिक्षक उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की गारंटी लेंगे। शिक्षकों ने अभिभावकों से घर घर सम्पर्क किया स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के शिक्षकों की ओर जनसंपर्क अभियान जारी है। संकुल शिक्षक देवांशु सिंह ने सरैया और घोरहा में अभिभावकों से घर घर मुलाकात कर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।देवांशु सिंह ने बताया कि विद्यालय के तीन बच्चों ने राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति परीक्षा में मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल किया है। साथ में विजय प्रताप यादव, गणेश शर्मा रहे। स अ संध्या गुप्ता,शिक्षा मित्र लालती देवी और शिवकरन गुप्ता ने केशवपुर और निहाली का पुरवा में अभिभावकों से घर घर सम्पर्क किया। यहां शुक्रवार को पांच और शनिवार को दो नये नामांकन हुए हैं। छः वर्ष से कम आयु के बच्चों का नामांकन बाल वाटिका में किया जा रहा है।