news-details

हमीरपुर सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर घायल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नवाबगंज क्षेत्र के सिग्नेचर सिटी स्थित झोपड़पट्टी के पास रहने वाले नरेंद्र (55) और मीना (54) की हमीरपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि रेखा (54) गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, तीनों लोग 16 मई को ट्रेन से बागेश्वर धाम दर्शन के लिए रवाना हुए थे। दर्शन के बाद लौटते समय हमीरपुर में हुए सड़क हादसे में ड्राइवर आयुष (25) और एक अन्य व्यक्ति राजकपूर की भी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। नरेंद्र के परिवार में पत्नी रेखा के अलावा चार बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है, जबकि दो अविवाहित हैं। परिजनों के अनुसार, नरेंद्र पुताई का काम करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी बेटियां तन्नू और लक्ष्मी हमीरपुर रवाना हो गईं। छोटी बेटी तान्या ने बताया कि आखिरी बार उनकी बात हादसे से कुछ घंटे पहले हुई थी। दूसरी ओर, मृतक मीना करीब 35 वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही थीं। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। परिजनों ने बताया कि मीना बागेश्वर धाम की यात्रा पर चौथी बार गई थीं। परिवारों ने बताया कि यात्रा से पहले दोनों महिलाओं ने सोशल मीडिया पर एक रील भी साझा की थी, जिसमें वे खुश नजर आ रही थीं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।