
PARDARSHI VIKASH NEWS हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बारातियों से भरी बोलेरो और ई-रिक्शा की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।घटना सुमेरपुर कस्बे में तपोभूमि आश्रम के पास नेशनल हाईवे-34 पर हुई। जानकारी के अनुसार, एक ई-रिक्शा फैक्ट्री एरिया से एचयूएल के मजदूरों को लेकर कस्बे की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी।बताया गया कि बोलेरो ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर ई-रिक्शे से टकरा गई।ई-रिक्शा में चार महिलाओं समेत कुल छह लोग सवार थे। हादसे में 25 वर्षीय कोमल, 28 वर्षीय ज्योति, 40 वर्षीय बालेंद्र, 45 वर्षीय नरेश सहित छह लोग घायल हुए हैं।वहीं, बोलेरो में एक बच्चे समेत छह लोग सवार थे। यह बोलेरो जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के भेड़ी बड़ा गांव से आ रही थी और मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव जा रही एक बारात में शामिल थी।हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।