news-details

हमीरपुर को 636 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जून को हमीरपुर के राठ में आयोजित कार्यक्रम में 636.82 करोड़ रुपये की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज मैदान में होने वाली जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सहायता भी वितरित करेंगे।प्रशासन के अनुसार 34 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, जिनकी लागत 225.08 करोड़ रुपये है, जबकि 41 परियोजनाओं का शिलान्यास 411.73 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 45 परियोजनाओं पर 284.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि राठ विधानसभा क्षेत्र में 30 परियोजनाओं पर 352.35 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, पेयजल और पार्किंग की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।