
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र के भदोई गांव में रविवार सुबह 49 वर्षीय हलवाई राजेश मौर्य का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, राजेश शनिवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया था। सुबह पत्नी पिंकी उसे जगाने पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर आवाज देने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से देखने पर वह फंदे से लटका मिला।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, मृतक शराब पीने का आदी था, हालांकि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ और मामले की जांच जारी है।