news-details

हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद लगी आग, 15 लोग झुलसे

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। हादसा रात करीब 2:45 बजे हुआ, जिसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 स्थित चिरंजीबपुर इलाके के कई घर आ गए।घटना में 15 लोग झुलस गए, जिन्हें हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 5 लोगों को तमलुक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग बुझाने के लिए 12 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।अधिकारियों के मुताबिक आग सबसे पहले हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नेफ्था पाइपलाइन में लगी और कुछ ही समय में आसपास के इलाके तक फैल गई। पास से रेलवे लाइन गुजरने के कारण रेल यातायात भी रोक दिया गया।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कंपनी ने बताया कि वह प्रशासन के साथ मिलकर जांच कर रही है और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद दी जा रही है। नेफ्था एक अत्यधिक ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन है, जिसका इस्तेमाल पेट्रोकेमिकल उद्योग में किया जाता है।