news-details

हजरत इमाम हुसैन की याद में निकला मातमी जुलूस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो खड्डा, कुशीनगर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पकहां लूकपुर, एकनवहीं उर्फ भगवतपुर में मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में अकीदत और गम के साथ मातमी जुलूस निकाला गया। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पकहां लूकपुर, एकनवहीं उर्फ भगवतपुर, कटाई, भरपूरवा, कंठीछपरा, विशुनपुरा, मांसछापर सहित कई गांवों से निकले ताजियों का निर्धारित स्थानों पर मिलान कराया गया।मातमी जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़कर हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। युवाओं ने पारंपरिक लाठी सहित विभिन्न करतबों का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का वातावरण बना रहा।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा के निर्देशन में उप निरीक्षक देवव्रत यादव, कांस्टेबल सर्वेश कुमार, अभिषेक कुमार यादव, विवेक तिवारी, विवेक भार्गव तथा महिला कांस्टेबल झलक पांडे और निशा यादव सहित पुलिस बल कर्बला स्थलों पर तैनात रहा और पूरे जुलूस की निगरानी करता रहा।भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीकांत जायसवाल एवं ग्राम प्रधान उगानी देवी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी इंसानियत, न्याय, सत्य और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का अमर संदेश देती है। उन्होंने लोगों से इस संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।कर्बला कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क पानी और शरबत की व्यवस्था की गई। इस दौरान मेराजुद्दीन अंसारी, नासिर अंसारी, अब्दुल कलाम आजाद, हसमत अंसारी, शकील अंसारी, शब्बीर अंसारी, मुस्तफिज अंसारी, नसरुद्दीन अंसारी, हाफिज सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।