news-details

हादसे में दो दोस्तों की मौत, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।
कल्याणपुर क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में सचिन वाल्मीकि उम्र 24 वर्ष और सूरज वाल्मीकि उम्र 35 वर्ष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों शवों को रावतपुर-मसवानपुर रोड पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण सड़क पर करीब 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा। परिजनों ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने और आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। बताया गया कि ट्रक चालक महेंद्र राजपूत को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया हैपुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर भी नाराजगी जताई है।