news-details

हादसे में मृत दंपती के परिजनों से मिले सपा विधायक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जाजमऊ में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारी लक्ष्मीकांत शर्मा और उनकी पत्नी आशा शर्मा के परिजनों से मिलने समाजवादी पार्टी विधायक अमिताभ बाजपेई और हसन रूमी उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और घटना की जानकारी ली। परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर फैली गिट्टी को हादसे का प्रमुख कारण बताया। उनका कहना था कि गिट्टी के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हुई। परिजनों ने सड़क व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की।विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि मामले को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा और सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों में लापरवाही की जांच कराने की मांग की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।