
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। सड़क दुर्घटना में माता-पिता और बड़े भाई की मौत के बाद अनाथ हुई चार बहनों ने सोमवार को जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह से मुलाकात की। कलेक्ट्रेट में डीएम ने बच्चियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। बड़ी बेटी शिवांगी गुप्ता बालिग हैं, जबकि तीन बहनें नाबालिग हैं। डीएम ने एसडीएम कादीपुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त और बाल कल्याण समिति के सदस्यों के साथ उनकी शिक्षा, आर्थिक सहायता और सुरक्षा को लेकर चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से दिलाया जाए।