
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शिवशक्ति धाम, जरौली फेस-2 में ‘हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला’ को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सुशील कुमार ने लोगों को मेले के उद्देश्य और सामाजिक महत्व की जानकारी दी।सुशील कुमार ने कहा कि हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला समाज में संस्कार, सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ा जाए।उन्होंने कहा कि समाज में सेवा भावना, सामाजिक समरसता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर समाजहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा दी जा सकती है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों से हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले से जुड़ने और इसके संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई। आयोजन को लेकर लोगों में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
