news-details

हीटवेव से बचाव के लिए निःशुल्क पौशाला का शुभारंभ

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा पं0 केदारनाथ राजाराम पोस्ट ग्रेजुएट कालेज कमासिन बाँदा के मुख्य गेट पर निरंतर चल रही हीट वेब को देखते हुए राहगीरो ,अभिभावकों आगंतुको को राहत पहुंचाने की दृष्टि से महाविद्यालय के प्रबंधक प्रोफ़ेसर डा0 नन्दलाल शुक्ल व प्राचार्य डा0 अजीत कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से निशुल्क पौशाला का उद्घाटन किया तथा राहगीरो को पेठा व शीतल जल  पिलाया गया साथ ही प्रबंधक जी ने स्टाफ़ को निर्देश दिये कि दिन में गेट खुला रखें जिससे राहगीर धूप से बचने के लिये महाविद्यालय में छाये में कुछ देर बैठ सके इस मौके पर महाविद्यालय का स्टाफ़ से विद्यासागर शुक्ल, बीरेन्द्र पाण्डेय , यदुराज यादव,  हरिओम त्रिपाठी, शिवलाल के साथ साथ कई राहगीर उपस्थित रहे।