
पारदर्शी विकास न्यूज़ प्रयागराज
भीषण गर्मी और हीटवेव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। नौतपा की शुरुआत के साथ तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रयागराज पिछले 24 घंटे में प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। शहर का अधिकतम तापमान 46°C के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जबकि आगे और बढ़ने का अनुमान है। हीटवेव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।तेज गर्मी के साथ बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में 8 से 12 घंटे तक बिजली गुल रहने की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे ट्रांसफार्मर जलने और आपूर्ति बाधित होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और खराब बताई जा रही है।नगर निगम की ओर से प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके। वहीं, प्रशासन ने बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।