news-details

होटल में साले को महिला के साथ देख भड़का जीजा

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS जनपद में एक होटल के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक व्यक्ति ने अपने साले को एक महिला के साथ देख लिया। दोनों पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और मामला होटल से निकलकर सड़क तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।जानकारी के अनुसार, सरसा निवासी अरविंद सिंह मंगलवार दोपहर अपनी ससुराल जा रहे थे। कुर्रा मोड़ के पास स्थित एक होटल के बाहर उन्हें अपना साला शनि कुमार कुछ लोगों के साथ दिखाई दिया। शक होने पर वह होटल के अंदर पहुंचे, जहां उन्होंने शनि को एक महिला के साथ देखा। इस पर अरविंद ने उसे समझाकर घर चलने की बात कही, लेकिन दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।विवाद बढ़ने पर शनि कुमार और उसके साथी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर यूपी-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल की तलाशी ली, जहां एक महिला चौथी मंजिल पर पानी की टंकी के पास छिपी मिली। पुलिस ने उसे नीचे उतारकर पूछताछ के लिए थाने भेज दिया।अरविंद सिंह ने आरोप लगाया कि उसका साला गलत गतिविधियों में लिप्त है और परिवार उसकी हरकतों से परेशान है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।