news-details

होटल में मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चकेरी क्षेत्र स्थित हरजिंदर नगर चौराहे के एक होटल में मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामला ब्लू मून होटल का बताया जा रहा है।होटल संचालक शुभांश शर्मा के मुताबिक करीब तीन महीने पहले चार युवक होटल में खाना खाने आए थे। बिल मांगने पर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ की और उनके साथ मारपीट की। संचालक का आरोप है कि हमलावरों का आपराधिक इतिहास है और वे क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास करते हैं।शुभांश ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अब आरोपियों द्वारा पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने से उन्होंने दोबारा कार्रवाई की मांग की है।वायरल वीडियो में कुछ युवक होटल के अंदर हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।