news-details

होटल मालिक पर दुष्कर्म का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र स्थित सिंहपुर में एक होटल में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती ने होटल मालिक युवराज सिंह राजावत उर्फ फौजी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।युवती का आरोप है कि 8 जून को होटल मालिक ने एसी खराब होने की बात कहकर उसे कमरे में बुलाया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी देकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने होटल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं तथा होटल का रजिस्टर कब्जे में लिया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।