news-details

होटल के कमरे में युवक ने लगाई फांसी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र स्थित न्यू आजाद नगर के उमा गैलेक्सी होटल में ठहरे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान अनुराग त्रिवेदी (35) निवासी न्यू आजाद नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि अनुराग पिछले तीन दिनों से होटल के रूम नंबर G-3 में ठहरे हुए थे। मंगलवार सुबह होटल कर्मचारियों को कमरे के भीतर संदिग्ध स्थिति का आभास हुआ। दरवाजा खुलने पर अनुराग का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों के पहुंचने के बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतक ने फांसी लगाने से पहले हाथ की नस काटने का प्रयास किया था। आशंका है कि इसमें सफल न होने पर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।होटल प्रबंधन के अनुसार, अनुराग ने घर में बिजली न होने की बात कहकर कमरा लिया था और पिछले तीन दिनों से वहीं रह रहा था। वहीं पत्नी शिखा त्रिवेदी ने बताया कि सोमवार से अनुराग फोन रिसीव नहीं कर रहे थे और परिवार लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा था।सेन पश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मोबाइल फोन, होटल में ठहरने की परिस्थितियों और पारिवारिक पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।