news-details

हेतिमपुर में शिवम इंटरनेशनल स्कूल का भव्य उद्घाटन

You can share this post!

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर।

देवरिया रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के निकट हेतिमपुर में रविवार को शिवम इंटरनेशनल स्कूल का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी रहे। दोनों अतिथियों ने फीता काटकर विद्यालय का शुभारंभ किया और परिसर का निरीक्षण किया।विद्यालय के प्रबंधक त्रिभुवन मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पालिका कुशीनगर राकेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष हेतिमपुर विरेंद्र यादव, संजय तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देसई देवरिया संजय त्रिपाठी, तथा नवल्स नेशनल अकैडमी ग्रुप के सीएमडी संजय त्रिपाठी उपस्थित रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवम देश रत्न एवं ट्रस्टी शुभम देश रत्न ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की शैक्षिक योजनाओं और भविष्य की रूपरेखा से अवगत कराया।उद्घाटन के बाद अतिथियों ने विद्यालय में उपलब्ध स्मार्ट क्लासेस, कंप्यूटर लैब, खेलकूद सुविधाएं, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य जांच एवं परिवहन व्यवस्था का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि इस प्रकार के आधुनिक शिक्षण संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि यह विद्यालय उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और तकनीकी ज्ञान प्रदान कर विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करेगा और क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों के लिए जलपान की भी समुचित व्यवस्था की गई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

You can share this post!

Wonderful Outdoors Experience: Eagle Spotting in Alaska

The only thing that overcomes hard luck is hard work

Leave Comments