news-details

हाटा के परिषदीय विद्यालयों में जिला समन्वयक का औचक निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। हाटा विकास खंड के आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को निपुण भारत मिशन के जिला समन्वयक मदेरेन्दु शुक्ला ने औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से सीधे संवाद किया तथा हिंदी, गणित और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछकर उनके सीखने के स्तर का आकलन किया।जिला समन्वयक ने प्राथमिक विद्यालय तमासपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय तुरकवलिया दरिवाय सिंह सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य और निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया गया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही विद्यालय के अभिलेखों की भी जांच की।निरीक्षण के दौरान मदेरेन्दु शुक्ला ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक छात्र-छात्रा की सीखने की क्षमता का नियमित मूल्यांकन किया जाए तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक सहयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करना सभी शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक, शिक्षिका प्रीति पाल, शिक्षा विभाग के एआरपी अनुराग सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।