
कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में गुरुवार देर रात हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर दो बार फायरिंग कर दी। घटना में युवक बाल-बाल बच गया, लेकिन इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।पीड़ित के पिता राजेश श्रीवास्तव ने काकादेव थाने में तहरीर देकर हिस्ट्रीशीटर समेत पांच लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।जानकारी के अनुसार, पीड़ित हितेंद्र गौरव श्रीवास्तव उर्फ मोनू नेता गुरुवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर खड़ा था, तभी आरोपी अपने साथियों के साथ पहुंचा और उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह बच गया।घटना के करीब आधे घंटे बाद आरोपी फिर से मौके पर पहुंचे और दोबारा फायरिंग की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें दौड़ाया, जिसके बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी काकादेव थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।