
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी । बाजारशुकुल पुलिस टीम ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत एक हिस्ट्रीशीटर गैंगेस्टर रामहेत को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर और पॉक्सो एक्ट सहित कुल 12 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर बाजारशुक्ल पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने
अभियुक्त रामहेत (पुत्र स्व. जगरूप, निवासी पूरे गुमान मजरे दक्खिन गांव, थाना बाजारशुक्ल, उम्र करीब 47 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार रामहेत थाना बाजारशुक्ल का हिस्ट्रीशीटर (एचएस-82ए) है। उसके खिलाफ थाना बाजारशुक्ल और जगदीशपुर में हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट, गैंगेस्टर और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, बाराबंकी के सुबेहा थाने में भी उसके खिलाफ हत्या का एक मुकदमा दर्ज है।अभियुक्त रामहेत के खिलाफ थाना बाजारशुक्ल में मु.अ.सं. 122/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष विवेक सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र, कांस्टेबल जंगबहादुर यादव चौहान और कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह शामिल थे।