news-details

हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 का हुआ लॉन्च

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया देसही ब्लॉक के आनंद नगर चौराहे पर स्थानीय जनता मोटर्स हीरो एजेंसी बुधवार को हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125 सीसी एक्सटेक 2.0 मोटरसाइकिल का लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बरवा के प्रधान प्रतिनिधि विष्णु कुशवाहा,संजय दुबे, तथा वसंतपुर के प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह , माशूक आलम ने नई बाइक का शुभारंभ किया। एजेंसी संचालक माशूक आलम ने बताया कि सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 में कई आधुनिक फीचर दिए गए हैं। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, हजार्ड लाइट स्विच, किल स्विच, साइलेंट स्टार्टर तथा ऑटो स्टॉप/स्टार्ट आधारित आई3एस तकनीक शामिल है, जिससे बाइक का संचालन अधिक सुविधाजनक और ईंधन की बचत करने वाला बनता है। उन्होंने बताया कि कंपनी के अनुसार यह बाइक लगभग 72 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है, जो इसे 125 सीसी कम्यूटर श्रेणी में एक बेहतर विकल्प बनाता है।लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों और क्षेत्रीय लोगों ने बाइक के फीचर्स की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर एजेंसी संचालक माशूक आलम ने सभी ग्राहकों, शुभचिंतकों एवं टीम सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान केशव पाण्डेय,धनंजय त्रिपाठी,लखन राव,संजय द्विवेदी, श्याम , विनय द्विवेदी, भुनर शर्मा, साबिर खान,वसूल्लाह सिद्दीकी,आफताब आलम, अजय गुप्ता सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।