news-details

होर्डिंग विवाद पर सपा का प्रदर्शन,

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  कथित आपत्तिजनक होर्डिंग लगाए जाने का मामला बुधवार को राजनीतिक रंग ले गया। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सपा की पूर्व प्रत्याशी डॉ. आंचल वर्मा सफेद साड़ी पहनकर पहुंचीं, जिस पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों और भाजपा सरकार पर आरोपों से जुड़े संदेश लिखे थे।डॉ. आंचल वर्मा ने कहा कि उनकी साड़ी महिलाओं पर हुए अत्याचारों का प्रतीक है। उन्होंने उन्नाव, हाथरस और लखीमपुर खीरी जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बेटियों के साथ हुई घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उन्होंने भाजपा सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि उन्नाव की पीड़िता की घटना आज भी लोगों के मन में जिंदा है। महिलाओं और बेटियों के खिलाफ बढ़ते अपराध सरकार की नाकामी को उजागर करते हैं।डॉ. आंचल वर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को महिला विरोधी बताने की कोशिश कर रही है, जबकि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की तस्वीर दिखाते हैं। उन्होंने महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किसानों की समस्याओं का मुद्दा भी उठाया।वहीं, सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव और पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने आरोप लगाया कि जिले समेत कई स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग भाजपा प्रायोजित हैं। उन्होंने कहा कि यह जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मूल मुद्दों से भटकाने का प्रयास है।सपा नेताओं ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर लगे होर्डिंग हटाए भी हैं।