
Pardarshi Vikas News Kushinagar
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज केंद्र का विशेष निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर, पेयजल व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा में लगे पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए।प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवांछित गतिविधि न हो सके।अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही अन्य केंद्रों का भी लगातार निरीक्षण जारी है।