
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा के फर्जी और भ्रामक परिणाम सोशल मीडिया पर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बोर्ड की शिकायत पर लखनऊ कमिश्नरेट के हुसैनगंज थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम अकाउंट rahul_rajput_70888 (Rahul Kumar Rajput) के खिलाफ मुकदमा संख्या 100/2026 और amit_kushwah_thakur154 (Amit Kushwah) के खिलाफ मुकदमा संख्या 101/2026 दर्ज किया गया है। दोनों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर फैल रही किसी भी अनधिकृत जानकारी पर भरोसा न करें। अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत माध्यमों से ही सूचना प्राप्त करने की सलाह दी गई है।बोर्ड ने चेतावनी दी है कि भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने या अभ्यर्थियों को गुमराह करने के उद्देश्य से फर्जी सूचना फैलाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।