news-details

हैलट का मैटरनल-चाइल्ड विंग बनेगा हाईटेक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल का मैटरनल-चाइल्ड विंग अगले तीन महीनों में पूरी तरह हाईटेक और एयर कंडीशंड बनाया जाएगा। करीब 75 से 80 लाख रुपये की लागत से हो रहे इस कायाकल्प के बाद गर्भवती महिलाओं और नवजातों को आधुनिक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला के अनुसार, कोरोना काल में कोविड वार्ड के रूप में इस्तेमाल होने से भवन जर्जर हो गया था। अब इसकी व्यापक मरम्मत और आधुनिकीकरण किया जा रहा है।नए विंग में अत्याधुनिक बेड, आधुनिक लेबर रूम, प्री और पोस्ट-लेबर वार्ड तथा 8 बेड का हाई-डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) बनाया जाएगा। विशेष बेड जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन टेबल में भी बदले जा सकेंगे।अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नई सुविधाओं से सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा मिलेगा और कानपुर समेत आसपास के जिलों की लाखों महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।