news-details

हैलट अस्पताल की इमरजेंसी पैथोलॉजी हुई हाईटेक

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकाश न्यूज़ कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एलएलआर (हैलट) अस्पताल की इमरजेंसी पैथोलॉजी को आधुनिक तकनीक से लैस कर दिया गया है। नई मशीनों की स्थापना के बाद अब मरीजों को कई महंगी जांचों के लिए निजी लैब का रुख नहीं करना पड़ेगा। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. लुबना खान ने बताया कि अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनकी मदद से हार्मोनल टेस्ट, इनफर्टिलिटी संबंधी जांच और विभिन्न प्रकार के कैंसर मार्कर टेस्ट अस्पताल में ही किए जा सकेंगे। इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे।नई व्यवस्था के तहत इमरजेंसी पैथोलॉजी में नाइन-पार्ट हीमैटोलॉजी एनालाइजर और आधुनिक स्लाइड स्कैनर लगाए गए हैं। भविष्य में इन मशीनों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से भी जोड़ा जाएगा, जिससे वरिष्ठ चिकित्सक कहीं से भी रिपोर्ट की निगरानी कर सकेंगे।अस्पताल प्रशासन के अनुसार नई तकनीक से महिलाओं में ओवरी और गर्भाशय कैंसर, गॉल ब्लैडर कैंसर, थायराइड तथा बांझपन से संबंधित जांचों को अधिक सटीक और तेजी से किया जा सकेगा।इसके अलावा ईएसआर एनालाइजर, फाइव-पार्ट एनालाइजर और नए बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर जैसी मशीनों के लगने से मैन्युअल जांच प्रक्रिया लगभग समाप्त हो जाएगी। इससे मरीजों को रिपोर्ट कम समय में उपलब्ध हो सकेगी और जांच की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।