news-details

हेल्थ सेक्टर में सुधार का लाभ आम आदमी को मिले:योगी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक में सरकारी अस्पतालों की सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुधारों का सीधा लाभ आम जनता तक समय पर पहुंचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने दवाओं की गुणवत्ता पर सख्ती बरतते हुए निर्देश दिया कि किसी भी सरकारी अस्पताल में तीन महीने से कम एक्सपायरी अवधि वाली दवाएं नहीं रखी जाएं। साथ ही 108 और एएलएस एम्बुलेंस सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम को और कम करने को कहा।बैठक में बताया गया कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 44 से बढ़कर 83 हो गई है, जबकि एमबीबीएस सीटें 5,390 से बढ़कर 12,800 और पीजी सीटें 1,344 से बढ़कर 5,067 पहुंच गई हैं।लखनऊ स्थित लोहिया संस्थान में 1010 बेड का नया अस्पताल बन रहा है, वहीं SGPGI में 500 बेड का एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कैशलेस इलाज योजना में आयुष पद्धतियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए।उन्होंने ट्रॉमा केयर सिस्टम को मजबूत करने और सभी जिला अस्पतालों में ICU व HDU बेड बढ़ाने पर जोर दिया।